अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जदयू का ‘नारी शक्ति सम्मेलन’
बिहार की राजधानी पटना स्थित जनता दल यूनाइटेड के कार्यालय में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।(international womens day ) जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित नारी शक्ति सम्मेलन में शामिल महिलाओं से मुलाकात कर मुख्यमंत्री ने उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जदयू की बिहार प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. भारती मेहता ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया। सम्मेलन में...