सरकार क्यों इतनी जल्दबाजी में है?
यह लाख टके का सवाल है कि नारी शक्ति वंदन कानून में संशोधन करके महिला आरक्षण 2029 से ही लागू करने और 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन लागू करने की जल्दबाजी सरकार क्यों कर रही है? सबसे पहले तो सरकार को संविधान संशोधन विधेयक पास कराने के लिए दोनों सदनों में विशेष बहुमत की जरुरत होगी। संविधान संशोधन के लिए सरकार को दो तिहाई बहुमत की जरुरत है, जो उसके पास नहीं है। इसलिए मजबूरी है कि उसे विपक्ष से बात करनी पड़ रही है। ध्यान रहे सरकार के पास 293 सांसदों का समर्थन है, जो 273 के...