शाहरूख खान को पहला नेशनल अवार्ड मिला
नई दिल्ली। हिंदी फिल्मों के बादशाह कहे जाने वाले शाहरूख खान को अपने करीब 35 साल के फिल्मी करियर का पहला नेशनल अवार्ड मिला है। सरकार ने शुक्रवार, एक अगस्त को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की, जिसमें शाहरूख को उनकी फिल्म ‘जवान’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। उनके साथ विक्रांत मैसी को उनकी फिल्म ‘12वीं फेल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। सरकार ने शुक्रवार को 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के नाम का ऐलान किया। इस बार यह पुरस्कार 2023 की फिल्मों के लिए दिए गए हैं। इस बार नेशवल अवॉर्ड में...