उमर के सांसद क्यों खिलाफ बोल रहे हैं?
जम्मू कश्मीर में सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस में वैसे तो सब कुछ ठीक है लेकिन पार्टी के अंदर नाराजगी कम नहीं हो रही है। नेशनल कॉन्फ्रेंस को पिछले साल चुनाव में बड़ी जीत मिली और अभी राज्यसभा चुनाव में भी पार्टी ने चार में से तीन सीटें जीत लीं। फिर भी कम से कम दो सांसदों ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोला है। श्रीनगर के सांसद आगा रुहुल्ला मेहदी ने पहले पार्टी लीडरशिप के खिलाफ बयान दिया और अब अनंतनाग रजौरी के सांसद मियां अल्ताफ अहमद ने मोर्चा खोला है। उन्होंने कहा है कि राजनीतिक और शासन दोनों के मामलों...