ट्रंप ने मांगी नाटो की मदद
नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के 17 दिन हो गए हैं और युद्ध समाप्त होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो देशों से मदद मांगी है। उन्होंने कहा है कि अगर सहयोगी देश ईरान मामले में मदद नहीं करते तो नाटो का भविष्य खराब हो सकता है। दूसरी ओर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इन खबरों को खारिज किया है कि ईरान ने अमेरिका से युद्धविराम की कोई बात नहीं की है। उन्होंने यह भी कहा है कि उनका देश अभी अमेरिका से बातचीत की...