सिद्धू के कांग्रेस से बाहर होने की तैयारी?
पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के लिए कांग्रेस पार्टी में स्पेस कम होता जा रहा है। कांग्रेस ने जट सिख नेता के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष राजा अमरिंदर सिंह वारिंग और सुखजिंदर सिंह रंधावा का चेहरा स्थापित तकर दिया है। दूसरी ओर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने पार्टी के सर्वोच्च नेता राहुल गांधी को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसकी पार्टी में माफी नहीं हो सकती थी। पार्टी विरोधी बयानों की वजह से नवजोत कौर को पार्टी से निकाला गया तो उन्होंने राहुल गांधी के लिए कहा कि राहुल ने आखिर पप्पू...