इस महीने खत्म हो जाएगा नक्सलवाद!
नक्सलवाद खत्म होने में अब दो हफ्ते से कम समय बचे हैं। अगर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तय किए गए लक्ष्य के मुताबिक बिल्कुल सटीक कहें तो आज से 14 दिन के बाद 31 मार्च 2026 को नक्सलवाद खत्म हो जाएगा। लेकिन क्या सचमुच उग्र वामपंथी हिंसा समाप्त हो जाएगी या इसके समाप्त होने की सरकारी घोषणा होगी और किसी न किसी रूप में इसका अस्तित्व बचा रहेगा? यह सवाल इसलिए है क्योंकि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देश को खुले में शौच से मुक्त घोषित कर चुकी है लेकिन देश के दूसरे हिस्सों की तो छोड़िए राजधानी...