एनबीसीसी का दूसरी तिमाही का मुनाफा 34 फीसदी बढ़कर 210 करोड़ पर
सार्वजनिक क्षेत्र की निर्माण कंपनी एनबीसीसी को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में समेकित आधार पर 210 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है जो एक साल पहले की तुलना में 34 प्रतिशत अधिक है। एनबीसीसी के निदेशक मंडल ने 25 पैसे प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश की घोषणा की है। यह चालू वित्त वर्ष के लिए कंपनी द्वारा दिया जाने वाला दूसरा लाभांश है। इसके लिए 11 नवंबर की शेयरधारिता को आधार बनाया जाएगा। तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय समेकित आधार पर 17 फीसदी बढ़कर 3,396 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। Also Read : फिल्म ‘अफरातफरी’ 13...