सिक्किम में LAC के पास सेना ने दिखाई आत्मनिर्भर भारत की ताकत
भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में वास्तविक नियंत्रण रेखा के समीप अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है। पूर्वी हिमालय में स्थित, यह इलाका देश के सबसे ऊंचे और ठंडे युद्ध क्षेत्रों में शुमार है। उत्तरी सिक्किम में हिमालय के पार जाकर सेना ने यह शक्ति प्रदर्शन किया है। तिब्बत के पठार का यह इलाका भारतीय सीमा के अंतर्गत है। पूर्व में चीन के साथ इस क्षेत्र में तनातनी बनी रही है। करीब 19 हजार फीट की ऊंचाई वाले इस इलाके में वर्ष 2020 के दौरान भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। इस अभ्यास के दौरान भारतीय सैनिक...