नीट पेपर लीक केस 2026: सीबीआई के रडार पर पीवी कुलकर्णी
नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। जांच एजेंसी ने गिरफ्तार आरोपी पीवी कुलकर्णी से उन सभी परीक्षा पत्रों को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जिन्हें उन्होंने अपनी गिरफ्तारी से पहले तैयार किया था। सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियों को शक है कि उनका संबंध नीट 2024 पेपर लीक समेत कई अन्य मामलों से भी हो सकता है। महाराष्ट्र के लातूर से सामने आया यह पूरा नेटवर्क अब 'लातूर पैटर्न' के नाम से चर्चा में है। सीबीआई जांच से पहले स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों...