26 जनवरीः अमिट नेहरू दिवस
आज इक्कीसवीं सदी के वर्ष छब्बीस की 26 जनवरी है। और यह पंडित नेहरू का दिन है। क्या आप चौंके? स्वाभाविक है। हम वे नागरिक हैं जो इतिहास और इतिहास-बोध से कम, मिथक और कल्पनाओं में जीते आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भले माने कि राजपथ को कर्तव्यपथ नाम देकर, और लुटियन दिल्ली में नई सत्ता-इमारतें खड़ी करके, वे नेहरू को स्मृति से विस्थापित कर देंगे। पर क्या उन्हें यह बोध है कि 26 जनवरी स्वयं नेहरू की अमिट विरासत है? यही वह तिथि थी जिसे नेहरू ने 1930 में ‘पूर्ण स्वराज’ का दिवस घोषित किया था। फिर उसी ऐतिहासिक...