Nepal Flood

  • नेपाल में बाढ़: कर्नाटक के आठ लोगों की मौत की आशंका

    कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने गुरुवार को कहा कि नेपाल में आई भीषण बाढ़ में राज्य के कम से कम आठ लोगों की मौत की आशंका है और कई अन्य लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों का पता लगाने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास तेज कर रही है। डॉ. परमेश्वर ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि सरकार अधिकारियों के लगातार संपर्क में है और आपदा में फंसे कर्नाटक के निवासियों को हर संभव मदद पहुंचाने की व्यवस्था कर रही है। उन्होंने कहा, "पहले...

  • नेपाल बाढ़: वायु सेना के विमान राहत सामग्री ले जाने के लिए तैयार

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेपाल को भीषण बाढ़ की स्थिति से निपटने में भारत की ओर से हर संभव मानवीय सहायता पहुंचाने के आश्वासन के बाद भारतीय वायु सेना के रणनीतिक परिवहन बेड़े के विमान वहां प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत और बचाव सामग्री लेकर जाने के लिए तैयार हैं। भारत की ओर से यह कदम नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बुधवार को भोटे कोशी नदी में अचानक आयी विनाशकारी बाढ़ के बाद उठाया जा रहा है। बाढ और भूस्खलन के कारण 30 लोगों की मौत हो गयी, कई सौ लोग लापता हैं और बस्तियों तथा महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे...