नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा जेनरेशन जेड, हिंसा भड़कने के बाद कर्फ्यू लागू
नेपाल में एक बार फिर से जेनरेशन जेड सड़कों पर उतर आया है। नेपाली मीडिया की ओर से साझा जानकारी के अनुसार सिमारा में भारी हंगामा देखने को मिला। जेनरेशन जेड युवाओं और अपदस्थ प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की पार्टी सीपीएन-यूएमएल के कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प देखने को मिली, जिसके बाद कर्फ्यू लगा दिया गया। दरअसल, सीपीएन-यूएमएल से जुड़े यूथ एसोसिएशन ने सेंट्रल लीडर्स के लिए बारा परवानीपुर में अवेयरनेस कैंपेन में हिस्सा लेने का एक प्रोग्राम प्लान किया था। सीपीएन-यूएमएल के नेता शंकर पोखरेल और महेश बसनेत समेत अन्य इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। नेपाली मीडिया के...