मोदी ने मौजूदा हालात पर चिंता जताई
हेग। नीदरलैंड के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए दुनिया के मौजूदा हालात पर चिंता जताई। मोदी ने कहा कि आज मानवता के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं। उन्होंने कहा, ‘ये दशक आपदाओं का दशक बन गया है। दुनिया पहले कोरोना, फिर युद्ध और अब ऊर्जा संकट से जूझ रही है। अगर हालात नहीं बदले तो बीते कई दशकों के काम पर पानी फिर जाएगा और दुनिया की बहुत बड़ी आबादी गरीबी के दलदल में फंस जाएगी’। प्रधानमंत्री मोदी ने नीदरलैंड के साथ भारत के संबंधों का जिक्र करते हुए कहा,...