राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

मोदी ने मौजूदा हालात पर चिंता जताई

हेग। नीदरलैंड के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए दुनिया के मौजूदा हालात पर चिंता जताई। मोदी ने कहा कि आज मानवता के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं। उन्होंने कहा, ‘ये दशक आपदाओं का दशक बन गया है। दुनिया पहले कोरोना, फिर युद्ध और अब ऊर्जा संकट से जूझ रही है। अगर हालात नहीं बदले तो बीते कई दशकों के काम पर पानी फिर जाएगा और दुनिया की बहुत बड़ी आबादी गरीबी के दलदल में फंस जाएगी’।

प्रधानमंत्री मोदी ने नीदरलैंड के साथ भारत के संबंधों का जिक्र करते हुए कहा, ‘भारतीय बिजनेस के लिए यूरोप में एंट्री का नैचुरल गेटवे नीदरलैंड बनेगा। इस जर्नी में हमारा प्रवासी समुदाय भरोसेमंद ब्रिज बन सकता है’। उन्होंने आगे कहा, ‘नीदरलैंड ट्यूलिप की धरती है। यहां के खूबसूरत फूल को देखने के लिए दुनिया से लोग आते हैं। भारत में भी दुनिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन जम्मू कश्मीर में है। जिस तरह नीदरलैंड को ट्यूलिप के लिए जाना जाता है वैसे ही भारत कमल के लिए जाना जाता है’।

मोदी ने नीदरलैंड के हेग शहर में भारतीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का भारत बड़े सपने देख रहा है। उन्होंने कहा कि देश के युवा अब एआई और सेमीकंडक्टर यानी कंप्यूटर चिप बनाने जैसे क्षेत्रों में भारत को आगे ले जाना चाहते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत तेजी से बदल रहा है और तकनीक व डिजिटल क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। उन्होंने बताया कि भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बन चुका है। देश के नए स्टार्टअप एआई, रक्षा और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में अच्छा काम कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने हाल ही में बड़ा एआई सम्मेलन आयोजित किया था। इससे पहले जी 20 सम्मेलन की मेजबानी भी सफलतापूर्वक की गई थी। भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए मजाकिया अंदाज में पूछा, ‘क्या झालमुड़ी यहां भी पहुंच गई’? गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के चुनाव प्रचार के दौरान मोदी ने झालमुड़ी खाई थी। बंगाल में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। उसका हवाला देते हुए मोदी ने भारत में बढ़ते वोटिंग प्रतिशत और महिलाओं की बड़ी भागीदारी का भी जिक्र किया।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 14 =