गुरु रंधावा का नया गीत ‘फोशो’ रिलीज
पंजाबी अभिनेता, गायक, गीतकार और संगीतकार गुरु रंधावा ने टी-सीरीज के साथ मिलकर अपना नया गीत 'फोशो' (फॉर श्योर) रिलीज किया है। आधुनिक पंजाबी पॉप संगीत और जोशीली लय से सजा यह गीत आत्मविश्वास, रोमांस और मस्ती का मिश्रण है। 'पक्की पक्की गल ऐ' हुकलाइन वाला यह गीत किसी खास शख्स को पाने के जुनून और पूरे भरोसे को दर्शाता है। Also Read : ‘नई नवेली’ का दूसरा गाना ‘फटा पटाखा’ रिलीज गुरु रंधावा ने कहा कि 'फोशो' के जरिए ऊर्जा को एक अलग ऊंचाई तक ले जाने की कोशिश की गई है। उन्होंने बताया कि गीत के वीडियो को विमान...