बॉलीवुड गानों के दीवाने हुए निक जोनस
आज के दौर में जहां भारतीय सिनेमा की पहुंच दुनिया के हर कोने तक हो चुकी है, वहीं अब विदेशी कलाकार भी बॉलीवुड के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। इंटरनेशनल स्टार्स भी हिंदी गानों की धुन पर झूमते दिखाई देते हैं। इसी कड़ी में अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस का नाम लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस बीच शुक्रवार को भी उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने एक बार फिर भारतीय फैंस का दिल जीत लिया। दरअसल, निक जोनस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपने पुराने यादगार पलों...