नाइजीरिया: हिरासत में दम घुटने से 37 अवैध सोना खनिकों की मौत
नाइजीरिया में अवैध खनन के आरोप में हिरासत में लिए गए कम से कम 37 लोगों की दम घुटने जैसी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना के बाद भड़की हिंसा और स्थानीय निवासियों के उग्र प्रदर्शनों के बीच पुलिस ने मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है। बीबीसी के अनुसार नाइजीरिया के सुरक्षा बलों ने नाइजर राज्य के बोरगू इलाके मंगलवार को सोने के अवैध खनन में शामिल होने के संदेह में 50 से अधिक युवाओं को गिरफ्तार किया था। हिरासत में रखे जाने के दो दिन बाद अर्धसैनिक बल के हिरासत केंद्र के भीतर 37 कैदी...