केजरीवाल को निर्भया केस की याद आई
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को 12 साल बाद फिर से निर्भया केस की याद आई है। पिछले 12 साल में से 10 साल के करीब वे मुख्यमंत्री रहे। लेकिन एक बार भी उन्होंने न इस केस को याद किया और न निर्भया के परिजनों की किसी तरह की मदद की। उन्होंने पहली बार 2013 में अन्ना हजारे के आंदोलन से ज्यादा निर्भया मामले पर चुनाव लड़ कर जीत हासिल की थी। तब उन्होंने दिल्ली को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के कई उपायों के वादे किए थे। सही है कि पुलिस उनके...