निठारी कांड के आरोपी कोली का शव मिला
हरिद्वार। दिल्ली और एनसीआर सहित पूरे देश को दहला देने वाले निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली का शव शुक्रवार को हरिद्वार के भूपतवाला में उसकी चाय की दुकान में फांसी पर लटका मिला। बताया गया है कि वह पिछले कुछ महीनों से नाम बदलकर हरिद्वार में रह रहा था। शुरुआती जानकारी के आधार पर बताया जा रहा है कि आत्महत्या की है, हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है। करीब 19 साल जेल में रहने के बाद नवंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट से आखिरी मामले में बरी होकर वह जेल से बाहर आया था। गौरतलब...