शिक्षक दिवस पर अपने स्कूल पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर यहां अपने स्कूल ज्ञान निकेतन पहुंचे और कहा कि उनके स्कूली जीवन के शुरुआती वर्षों की यादें हमेशा उनके मन में कायम रहेंगी। नवीन ने कहा कि वह जिस भी पद पर रहें, उनके स्कूल के प्रति उनकी भावनाएं हमेशा वैसी ही रहेंगी। उन्होंने कहा शिक्षक दिवस के मौके पर अपने स्कूल आने का अवसर पाकर मैं बहुत खुश हूं। मैं जिस भी पद पर रहूं, अपने स्कूल के प्रति मेरी भावनाएं नहीं बदलेंगी। स्कूल के शुरुआती साल हर बच्चे के लिए हमेशा यादगार होते...