भाजपा चाहती है कि नीतीश स्वेच्छा से रिटायर हों
भारतीय जनता पार्टी बिहार में सत्ता का टेकओवर करने को तैयार है लेकिन वह नहीं चाहती है कि इस मामले में कोई जोर जबरदस्ती हो। हालांकि नीतीश कुमार की अभी जैसी स्थिति है उसमें भाजपा के लिए बहुत आसान है कि वह उनकी पार्टी तोड़ कर अपनी सरकार बना ले। जानकार सूत्रों का कहना है कि जदयू के 12 लोकसभा सांसदों में से एकाध को अपवाद के लिए छोड़ कर बाकी सभी भाजपा के साथ हैं और चारों राज्यसभा सांसद भी पूरी तरह से भाजपा के साथ हैं। नीतीश कुमार के 45 विधायकों में से 30 से ज्यादा भाजपा के...