नोएडा: इंजीनियर की मौत मामले में बड़ा एक्शन
गौतमबुद्धनगर के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में हुए युवा इंजीनियर की मौत के मामले में निर्माण लापरवाही के चलते पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। नॉलेज पार्क थाने की पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर बिल्डर कंपनी के डायरेक्टर अभय कुमार को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी सेक्टर-150 नोएडा से की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त अभय कुमार पुत्र विक्रमलाल 'बेस्टटाउन प्लानर्स प्राइवेट लिमिटेड' का डायरेक्टर है और दिल्ली के कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज का निवासी बताया जा रहा है। अभियुक्त पर निर्माणाधीन परियोजना में गंभीर लापरवाही बरतने का...