Noida International Airport

  • 11,200 करोड़ रुपए की लागत से बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बेहतर होगी कनेक्टिविटी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण (फेज-1) का उद्घाटन कर दिया है। इस एयरपोर्ट के शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रा करना आसान हो जाएगा, साथ ही राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।  करीब 11,200 करोड़ रुपए की लागत से बने इस बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएपीएल) द्वारा विकसित और संचालित किया जा रहा है, जो ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है। इस प्रोजेक्ट में केंद्र और राज्य सरकार की भी भागीदारी है। यमुना एक्सप्रेसवे के पास स्थित यह एयरपोर्ट...

  • नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: उद्घाटन के 45 दिन बाद शुरू होगी कमर्शियल फ्लाइट

    उत्तर प्रदेश आज एक ऐतिहासिक उपलब्धि की ओर बढ़ रहा है, जब नरेंद्र मोदी द्वारा नोएडा इंटरनेशनल ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) का उद्घाटन किया जाएगा। यह एयरपोर्ट न केवल राज्य बल्कि पूरे देश के लिए एक बड़ी सौगात माना जा रहा है।  ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में स्थित यह अत्याधुनिक एयरपोर्ट “सपनों की उड़ान” को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस परियोजना का शिलान्यास 25 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री मोदी ने ही किया था, और अब लगभग साढ़े चार साल में इसका पहला चरण बनकर तैयार हो चुका है। पहले चरण में 1334 हेक्टेयर...

  • नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ कैलिब्रेशन फ्लाइट ट्रायल

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर पर हवाई परिचालन की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। शुक्रवार को एयरपोर्ट के रनवे पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की कैलिब्रेशन फ्लाइट ने सफलतापूर्वक लैंडिंग की। यह ट्रायल नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की निगरानी में संपन्न हुआ।  इस फ्लाइट ट्रायल के दौरान एयरपोर्ट के आईएलएस (इंटीग्रेटेड लैंडिंग सिस्टम), कम्युनिकेशन सिस्टम और नेविगेशन उपकरणों की बारीकी से जांच की गई। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की विशेष टीम ने इस प्रक्रिया को अंजाम दिया। ट्रायल के दौरान यह परखा गया कि रनवे, एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम, नेविगेशनल एड्स और ग्राउंड इक्विपमेंट्स अंतरराष्ट्रीय मानकों के...