नोएडा में फैक्ट्रियों के खुलते ही फिर श्रमिकों का हंगामा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
नोएडा में एक बार फिर औद्योगिक गतिविधियों के शुरू होते ही श्रमिकों का आक्रोश सामने आया है। फैक्ट्रियों के खुलने के साथ ही जिले में तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिल रही है। ताजा मामला सेक्टर-63 का है, जहां एक कंपनी के बाहर श्रमिकों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन पहले से ही संभावित विरोध और अशांति को लेकर सतर्क था। इसी के मद्देनजर पूरे गौतमबुद्धनगर जिले को 36 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, ताकि हर क्षेत्र पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने...