नोमान अली के नाम 10 विकेट, पाकिस्तान ने पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका को हराया
पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच को 93 रन से अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ मेजबान टीम ने 2 मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है। 'प्लेयर ऑफ द मैच' नौमान अली ने इस मैच की दोनों पारियों में कुल 10 विकेट हासिल किए। मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने अपनी पहली पारी में 378 रन बनाए। इस दौरान इमाम उल हक और सलमान आगा ने 93-93 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान शान मसूद ने 76 और मोहम्मद रिजवान ने 75...