जोकोविच मैराथन मुकाबला जीतकर विंबलडन के सेमीफाइनल में
नोवाक जोकोविच की उम्र 39 वर्ष है लेकिन उनका जोश, जुनून और फिटनेस में किसी तरह की कमी नहीं आई है। इसका शानदार नजारा विंबलडन के सेंटर कोर्ट में देखने को मिला जहां उन्होंने पांच घंटे से भी अधिक समय तक चले मैराथन मुकाबले में फेलिक्स ऑगर-एलियासिमे को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सात बार के विंबलडन चैंपियन जोकोविच ने मंगलवार को कनाडा के 25 साल के ऑगर-एलियासिमे पर 7-6 (10), 3-6, 6-3, 6-7 (4), 7-6 (4) से जीत हासिल की और मौजूदा चैंपियन यानिक सिनर के खिलाफ सेमीफाइनल में रोमांचक मुकाबले की नींव रखी। यह मैच पांच घंटे 16...