नृपेंद्र मिश्र ने आरोपों को मनगढ़ंत बताया
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की नौ पन्नों की चिट्ठी और उनकी ओर से लगाए गए मनमानी के आरोपों पर नृपेंद्र मिश्र ने कहा है कि सब मीडिया की मनगढ़ंत कहानी है। हालांकि चंपत राय की चिट्ठी सामने आने के बाद नृपेंद्र मिश्र अयोध्या पहुंचे। मीडिया ने जब उनसे चंपत राय के आरोपों पर सवाल किया तो वे नाराज हो गए। उन्होंने कहा, ‘मैंने कोई ऐसा पत्र नहीं देखा है। जब तक पत्र नहीं देख लूंगा, तब तक यही कहूंगा कि ये मीडिया की मनगढ़ंत गाथा होगी। आप लोग सिर्फ विवाद पैदा करना चाहते...