सेंसेक्स आधा फीसदी उछला, आईटी कंपनियों में बिकवाली
घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को उतार-चढ़ाव के बीच बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स आधा फीसदी की बढ़त में बंद हुआ हालांकि आईटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली हावी रही। सेंसेक्स करीब 65 अंक गिरकर 76,853 अंक पर खुला, लेकिन तुरंत हरे निशान में आ गया। दोपहर होते-होते कुछ देर के लिए एक बार फिर यह लाल निशान में गया, लेकिन बाद में 383.55 अंक (0.50 प्रतिशत) की मजबूती के साथ 77,301.40 अंक पर बंद हुआ जो 26 अगस्त के बाद का इसका अधिकतम स्तर है। बीच कारोबार में यह ऊपर 77,396.04 अंक और नीचे 76,604.85 अंक तक गया।...