रूस ने किया परमाणु पनडुब्बी ‘पर्म’ का उद्घाटन
रूस ने हाल ही में शामिल की गई अपनी परमाणु ऊर्जा चालित पनडुब्बी 'पर्म' का औपचारिक उद्घाटन किया है, जो मास्को के अनुसार उन्नत जिरकॉन हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइलों से लैस पहली बहुउद्देशीय पनडुब्बी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को सेवेरोड्विंस्क स्थित सेवमाश शिपयार्ड में ध्वजारोहण समारोह में भाग लिया, जो इस पनडुब्बी के रूसी नौसेना को आधिकारिक रूप से सौंपे जाने का प्रतीक है। उन्होंने कहा रूस दुनिया के उन चुनिंदा देशों में से एक है, जो इस तरह की शक्तिशाली परमाणु पनडुब्बियों का निर्माण करने में सक्षम हैं। ये वैश्विक पहुंच और महत्व वाले हथियार हैं। परमाणु...