परमाणु परीक्षण कर रहा है पाक
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पूरी दुनिया को चौंकाया है। उन्होंने दावा किया है कि पाकिस्तान परमाणु परीक्षण कर रहा है। ट्रंप का कहना है कि पाकिस्तान यह परीक्षण चोरी छिपे कर रहा है। उनके इस दावे से दुनिया भर की सुरक्षा एजेंसियों और साथ साथ परमाणु अप्रसार के लिए काम करने वाली एजेंसियों की चिंता बढ़ी है। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने 1998 के बाद से परमाणु परीक्षण नहीं किया है। अगर वह परमाणु परीक्षण करता पाया जाता है तो उसके ऊपर मुसीबत टूट पड़ेगी। तमाम एजेंसियां और वैश्विक वित्तीय संस्थाएं उसके ऊपर...