हिरोशिमा के अस्सी साल बाद “आधी दुनिया” मिटाने की भभकी!
हिरोशिमा अस्सी साल पहले जापान का एक छोटा-सा शहर था। उसकी साधारणता भी अनकही थी। उसी शहर पर 6 अगस्त 1945 की सुबह 8:15 बजे, एक सफ़ेद चमक ने आकाश को चीर दिया। और तत्काल दृष्टि और समझ के बीच की उस क्षणिक दूरी में पूरा शहर मिट गया। आग के तूफ़ानों में लकड़ी के घर ध्वस्त हो गए, दोपहर से पहले काला पानी बरसने लगा। जो लोग बचे थे, धुएँ में भटक रहे थे—कपड़े चिथड़ों में, त्वचा हाथों से लटकती हुई। चंद सेकंडों में दसियों हज़ार लोग मारे गए; रात तक हिरोशिमा इतिहास में दर्ज एक साया रह गया।...