Champions Trophy Final: 25 साल पुराने हिसाब का क्लाइमैक्स, भारत-न्यूजीलैंड में महामुकाबला!
nz vs ind champions trophy 2025 : भारत और न्यूजीलैंड के बीच करो या मरो वाला महा मुकाबला होने वाला है। ICC champions trophy का फाइनल और आखिरी मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला एक ऐतिहासिक जंग बनने जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगी। दुबई में 9 मार्च को खेले जाने वाले इस महामुकाबले का इंतजार पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। खास बात यह है कि यह मुकाबला सिर्फ एक खिताबी भिड़ंत नहीं, बल्कि 25 साल पुराने इतिहास को दोहराने और बदलने...