उच्च न्यायालय ने ओबेरॉय रियल्टी की गुरुग्राम परियोजना में नए आवंटन पर लगाई रोक
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने ओबेरॉय रियल्टी कंपनी को गुरुग्राम स्थित उसकी आवासीय परियोजना ‘ओबेरॉय 360 नॉर्थ’ में कोई नया आवंटन करने या किसी तीसरे पक्ष के लिए अधिकार सृजित करने से तब तक के लिए रोक दिया है जब तक कि हरियाणा का नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग (डीटीसीपी) परियोजना के लाइसेंस की वैधता को चुनौती देने वाली लंबित शिकायत पर फैसला नहीं कर देता। शिकायत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) संबंधी नियमों और अन्य प्रावधानों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। ‘ओबेरॉय 360 नॉर्थ’ गुरुग्राम में ओबेरॉय रियल्टी कंपनी की पहली आवासीय परियोजना है। यह आदेश...