ODI Series

  • रविंद्र और चैपमैन भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर

    न्यूजीलैंड को लगा दोहरा झटका, चोटिल मार्क चैपमैन और रचिन रविंद्र भारत के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार चैपमैन और रविंद्र को अपनी-अपनी चोटों से उबरने के लिए और समय चाहिए। एमआरआई स्कैन से पता चला है कि चैपमैन की बायीं हैमस्ट्रिंग को रिहैब के लिए और दो सप्ताह चाहिए, जबकि रविंद्र के दाहिने कंधे को पूरी क्षमता से क्षेत्ररक्षण करने के लायक होने से पहले और समय की जरूरत है। न्यूजीलैंड ने अब मूल रूप से आखिरी दो वनडे मैचों का हिस्सा होने वाले टिम साइफर्ट को पूरी सीरीज...

  • न्यूजीलैंड महिला टीम ने 3-0 से जीती वनडे सीरीज

    न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ चल रही 3 वनडे मैचों की सीरीज 3-0 से जीत ली है। बुधवार को डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल में खेले गए तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे को 200 रन के बड़े अंतर से हरा दिया।  न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। कप्तान अमेलिया केर और एम्मा मैक्लियोड ने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े। एम्मा 29 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हुईं। केर ने दूसरे विकेट के लिए इजी शार्प 25 के साथ 42 रन की साझेदारी की। तीसरे विकेट के लिए केर और मैडी...

  • वनडे सीरीज: मंधाना-कौर ने लगाए अर्धशतक

    भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने वनडे सीरीज के पहले मैच में जीत के लिए 215 रन का टारगेट रखा है। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी20 सीरीज 2-1 से जीतने के बाद वनडे सीरीज पर भी कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है।  एलन बॉर्डर फील्ड पर टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम 48.3 ओवरों में महज 214 रन पर सिमट गई। भारत की शुरुआत खराब रही। टीम इंडिया को मैच की दूसरी ही गेंद पर प्रतीका रावल (0) के रूप में बड़ा झटका लगा, उस समय तक टीम का खाता नहीं खुला था।  यहां से स्मृति मंधाना...

  • वनडे सीरीज: रोमांचक मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 रन से हराया

    पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में 6 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पाकिस्तान ने जीत के लिए श्रीलंका के सामने 300 रन का लक्ष्य रखा था। श्रीलंका की टीम वानिंदु हसरंगा की बेहतरीन बल्लेबाजी के बावजूद 9 विकेट के नुकसान पर 293 रन ही बना सकी और 6 रन से मैच हार गई।  रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर...

  • इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड ने किया 3-0 से क्लीन स्वीप

    न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ स्काई स्टेडियम में शनिवार को खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में 2 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया है।  टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवरों में महज 222 रन पर सिमट गई। इस टीम को महज 7 रन पर जेमी स्मिथ (5) के रूप में झटका लगा, जिसके बाद 44 के स्कोर तक टीम ने अपने 5 विकेट गंवा दिए। यहां से जोस बटलर ने सैम करन के साथ छठे विकेट के लिए 53 रन...

  • दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 84 रनों से हराया

    नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में वनडे सीरीज में मात दे दी है। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 84 रन से मात दी। इस जीत के साथ अफ्रीकी टीम 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे हो गई है। पहला वनडे भी दक्षिण अफ्रीका ने 98 रन से जीता था।  साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। अफ्रीकी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। 23 के स्कोर पर दोनों ओपनर लौट गए थे। इसके बाद टोनी डे जॉर्जी और मैथ्यू ब्रीट्जके ने तीसरे...

  • वनडे सीरीज : पाकिस्तान की वेस्टइंडीज पर पांच विकेट से रोमांचक जीत

    डेब्यूटेंट हसन नवाज ने नाबाद 63 रनों की पारी खेलकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और पाकिस्तान को तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में वेस्टइंडीज पर पांच विकेट से रोमांचक जीत दिलाई। नवाज की मैच जिताऊ पारी में हुसैन तलत के साथ उनकी निर्णायक 104 रनों की साझेदारी भी शामिल थी, जिससे मेहमान टीम ने सात गेंद शेष रहते 281 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।  इससे पहले, मेजबान टीम ने एविन लुईस (60), शाई होप और रोस्टन चेज के अर्धशतकों की बदौलत 280 रन बनाए। वेस्टइंडीज शुरुआत में अच्छी स्थिति में थी, लुईस और कीसी...

  • कश्यप, बिष्ट, रावल को पहली बार भारतीय महिला टीम में जगह

    नई दिल्ली। तेज गेंदबाज अरुंधती रेड्डी को वेस्टइंडीज के ख़िलाफ होने वाली टी20 (T20) और वनडे सीरीज (ODI Series) से बाहर कर दिया गया है। भारतीय टीम (Indian Team) ने इस सीरीज के लिए नंदिनी कश्यप और राघवी बिष्ट को पहली बार अपनी टी20 टीम में शामिल किया है। साथ ही प्रतिका रावल और तनुजा कंवर को वनडे टीम में शामिल किया गया है। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थीं। इस सीरीज के लिए भी उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है। अक्टूबर में हुए टी20 विश्व कप खेलने वाली डी...

और लोड करें