वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी में जुटी पाकिस्तानी टीम
पाकिस्तानी हेड कोच माइक हेसन ने कहा है कि उनकी टीम का पूरा फोकस आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 से पहले एक ज्यादा मजबूत और संतुलित टीम बनाने पर है। पुरुषों का वनडे वर्ल्ड कप अगले साल अक्टूबर-नवंबर के बीच खेला जाना है। हालांकि, हेसन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज को लेकर थोड़े चिंतित जरूर हैं। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 30 मई से तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेली जानी है। जैसे-जैसे पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ अपनी घरेलू वनडे सीरीज की तैयारी कर रहा है, हेसन ने स्पष्ट कर दिया कि आने वाले महीनों में खिलाड़ियों...