भारत ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया
अर्शदीप सिंह (चार विकेट), गुरनूर बराड़ (तीन विकेट) और अंशुल कम्बोज (दो विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन के बाद विराट कोहली (74) और कप्तान शुभमन गिल (37) बदौलत भारत ने बुधवार को बारिश बाधित पहले एकदिवसीय मुकाबले में न्यूजीलैंड को 56 गेंदें शेष रहते पांच विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। 22 रन देकर दो विकेट लेने वाले अंशुल कम्बोज को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार मिला। 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहले ही ओवर में काइल जेमीसन...