ओडिशा के विधायकों का वेतन साढ़े तीन गुना बढ़ा
ओडिशा के समाजवादी नेता और सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नवीन पटनायक ने अपने करीब 25 साल के राज में विधायकों के वेतन, भत्तों में कोई खास बढ़ोतरी नहीं की थी। जिस समय सारे देश के विधायक और माननीय सांसद भी अपने वेतन, भत्तों आदि में बढ़ोतरी कर रहे थे उस समय भी नवीन बाबू के यहां विधायक के वेतन आदि में कछुआ चाल से बढ़ोतरी हुई। लेकिन उनकी सरकार जाते ही राज्य में बहुत कुछ बदलने लगा। बीजू जनता दल को हरा कर सत्ता में आई भाजपा ने एक बार में विधायकों के वेतन में तीन गुना...