भारत में कम नहीं होंगे तेल के दाम
अमेरिका और ईरान के बीच समझौता का जश्न भारत में भी मनाया जा रहा है। सबको उम्मीद है कि अब होर्मुज की खाड़ी खुल जाएगी और कच्चा तेल आसानी से आने लगेगा तो तेल की कीमतें कम होंगी। हालांकि इस बात की संभावना बहुत कम है कि भारत में तेल की कीमत कम होगी। इसके दो कारण हैं। पहला कारण तो यह है कि भारत सरकार, तेल कंपनियों और प्रतिबद्ध मीडिया की ओर से यह बात स्थापित कर दी गई है कि तेल कंपनियों को बहुत बड़ा घाटा हुआ है। आंकड़े बताए गए हैं कि पिछले पूरे साल में सभी...