ओमान एयर ने दिल्ली में खोला नया कार्यालय
ओमान की राष्ट्रीय विमान सेवा कंपनी 'ओमान एयर' ने नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक नया कार्यालय शुरू किया है। एयरलाइंस ने भारत में अपने जनरल सेल्स एजेंट 'इंटरग्लोब एयर ट्रांसपोर्ट' के साथ मिलकर नये कार्यालय की शुरुआत की है। उसने बताया कि राजधानी के व्यावसायिक और ट्रैवल ट्रेड हब के केंद्र में स्थित यह नया कार्यालय भारतीय बाजार के प्रति ओमान एयर की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दिखाता है। इस कार्यालय को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि एजेंसी पार्टनर्स, कॉर्पोरेट ग्राहकों और यात्रियों के लिए यहां तक पहुंचना आसान हो। यहां से उन्हें बुकिंग, टिकटिंग और ग्राहकों...