होर्मुज पर ईरान और ओमान की वार्ता
नई दिल्ली। होर्मुज की खाड़ी खोलने के लिए दुनिया भर देशों की ओर से बढ़ रहे दबाव के बीच ईरान और ओमान के बीच इसे लेकर वार्ता हुई है। बताया जा रह है कि दोनों देशों ने इस समुद्री मार्ग से जहाजों की आवाजाही और नियंत्रण के संभावित विकल्पों पर चर्चा की। गौरतलब है कि ईरान की संसद यानी मजलिस में यह प्रस्ताव पास हो चुका है कि होर्मुज की खाड़ी में टोल टैक्स लगाया जाए। बहरहाल, ओमान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार को बैठक हुई, जिसमें विशेषज्ञों और अधिकारियों ने कई प्रस्ताव रखे, जिन पर आगे विचार किया...