‘एक व्यक्ति, एक पद’ के सिद्धांत का क्या हुआ?
भारतीय जनता पार्टी ‘एक व्यक्ति, एक पद’ के सिद्धांत का पालन करती है। कांग्रेस भी करती है लेकिन कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए एक अपवाद बनाया। वे अध्यक्ष के साथ साथ राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष भी हैं। इसी तरह कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के लिए भी एक अपवाद बनाया। वे अध्यक्ष के साथ साथ उप मुख्यमंत्री भी हैं। लेकिन भाजपा ने केंद्र से लेकर राज्यों तक में ऐसे अनेक अपवाद बना दिए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा केंद्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं और साथ ही राज्यसभा में सदन के नेता भी हैं।...