बालों को पोषण देगा प्याज का रस
आज के समय में बालों का झड़ना, सफेद होना और डैंड्रफ जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। तेज धूल, प्रदूषण, केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट और तनाव के कारण बालों का प्राकृतिक सौंदर्य तेजी से खत्म होने लगता है। ऐसे में लोग फिर से घरेलू नुस्खों की ओर लौट रहे हैं, क्योंकि ये सुरक्षित, सस्ते और लंबे समय तक असर करने वाले होते हैं। इन्हीं नुस्खों में से एक है प्याज का रस, जिसे सदियों से बालों की मजबूती और वृद्धि के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। आयुर्वेद में प्याज के रस को केश्य यानी बालों को पोषण देने वाला...