ओपी राजभर भी शपथ में शामिल हुए
नेताओं की कथनी और करनी को लेकर बहुत सारी बातें होती हैं। आमतौर पर दोनों में कोई तालमेल नहीं होता है। इसका एक प्रत्यक्ष प्रमाण गुरुवार, 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में हुए शपथ समारोह में दिखा। उत्तर प्रदेश में भाजपा के सहयोगी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओमप्रकाश राजभर बड़ी शान से शपथ ग्रहण के मंच पर मौजूद थे। वे पीला गमछा रखे मुख्य मंच पर थे। गौरतलब है कि गांधी मैदान में दो मंच बनाए गए थे, जिसमें एक पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आदि थे। उसी मंच पर राजभर मौजूद थे। सोचें, बिहार विधानसभा के...