डेलिगेशन वालों से सरकार को फायदा
केंद्र सरकार ने पहलगाम कांड और ऑपरेशन सिंदूर पर भारत का पक्ष रखने के लिए जब 59 नेताओं और राजनयिकों की टीम बनाई और उनको 33 देशों के लिए रवाना किया तो इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं हुईं और विवाद भी हुए क्योंकि इनमें अनेक डेलिगेशन का नेतृत्व विपक्षी पार्टियों के नेता कर रहे थे। इनके लौटने के बाद भी इस बात पर चर्चा होती रही कि इससे क्या फायदा हुआ। पता नहीं राजनयिक स्तर पर कितना फायदा हुआ लेकिन घरेलू स्तर पर राजनीति में सत्तापक्ष को बड़ा फायदा हुआ। संसद के मानसून सत्र में पहलगाम कांड और ऑपरेशन...