ओसामा को टिकट देकर फंसे तेजस्वी
पता नहीं राष्ट्रीय जनता दल को शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को टिकट देने का कितना लाभ मिलेगा, लेकिन नुकसान बड़ा होता दिख रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने ओसामा को टारगेट करके अपराधी, बाहुबली और तुष्टिकऱण का मुद्दा बनाया है। योगी आदित्यनाथ की दो सभाएं उस इलाके में हो चुकी। पहले वे रघुनाथपुर गए, जहां से राजद ने ओसामा को टिकट दिया है और फिर सीवान में उनकी सभा हुई। दोनों बार उनके निशाने पर ओसामा शहाब थे। इस बीच एक खबर यह है कि कानों कान राजद की ओर से इस बात का प्रचार किया जा रहा है...