भ्रष्टाचार की आग में जली पचपदरा रिफाइनरी
यह बड़ी हैरानी की बात है कि राजस्थान के बाडमेर के पचपदरा में लगी रिफाइनरी की आग को प्राथमिक जांच में साजिश नहीं बताया गया है। आग लगने के बाद कहा गया था कि यह साजिश हो सकती है। चूंकि राजस्थान सीमावर्ती राज्य है तो विदेशी साजिश के आरोप लगाने में भी आसानी थी। तभी जब राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए को जांच सौंपी गई तो अंदाजा लगाया जा रहा था कि इसमें साजिश का कोई पहलू होगा। परंतु मीडिया में एनआईए के अधिकारियों को हवाले से जो खबरें आई हैं उनमें बताया जा रहा है कि एनआईए को शुरुआती...