सुबह उठते ही जोड़ों में जकड़न और दर्द को न करें नजरअंदाज
कई लोग सुबह उठते समय शरीर में जकड़न और कमर में खिंचाव जैसी समस्या को महसूस करते हैं और इसे आम बात मानकर अनदेखा कर देते हैं। लेकिन अगर सुबह उठने के बाद जोड़ों की अकड़न लंबे समय तक बनी रहती है, तो यह शरीर में सूजन, ऑटोइम्यून बीमारी या जोड़ों से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। डॉक्टरों के मुताबिक, जब इंसान सोता है, तब शरीर कई घंटों तक लगभग एक ही स्थिति में रहता है। इस दौरान जोड़ों के बीच मौजूद सिनोवियल द्रव, जो हड्डियों को आसानी से चलाने में मदद करता है, थोड़ा गाढ़ा होने लगता...