सोशल मीडिया का जंग बहादुर!
एक तरफ जहां पाकिस्तान में आम लोगों ने सोशल मीडिया को अपनी सरकार का मजाक बनाने के लिए इस्तेमाल किया है तो दूसरी ओर भारत में सोशल मीडिया जंग का मैदान बना हुआ है। सारी लड़ाई सोशल मीडिया में हो रही है। वैसे सेना के हिस्से की लड़ाई मीडिया में भी लड़ी गई है। भारत के न्यूज चैनलों ने पिछले 10 दिन में पाकिस्तान को कई बार तबाह कर दिया है। भारत के न्यूज चैनलों पर अनेक बार पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल आसीम मुनीर और लश्कर ए तैयबा के खात्मे की उलटी गिनती शुरू होकर खत्म हो चुकी है।...