Pakistani fighter jets

  • पाक के पांच लड़ाकू विमान गिराए थे, पाकिस्तान का इनकार

    बेंगलुरू। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार आधिकारिक रूप से बताया है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान का कितना बड़ा नुकसान किया था। भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने कहा है कि भारत ने पाकिस्तान के पांच लड़ाकू विमान मार गिराए थे। इसके अलावा भारत ने पाकिस्तान का एक बड़ा विमान भी मार गिराया था। यह सर्विलांस  एयरक्राफ्ट था, जिसे तीन सौ किलोमीटर दूर से मार कर गिराया गया था। यह एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले इतनी दूर से कोई टारगेट हिट नहीं किया गया था। एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने...